World Bicycle Day 2022: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है ‘विश्व साइकिल दिवस’, जानें इतिहास और महत्व
2022 World Bicycle Day Date History Significance: हर साल 3 जून को दुनियाभर में साइकिल चलाने और इसके फायदों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व साइकिल दिवस जोर शोर से मनाते हैं. इसके फायदों की बात करें तो साइकिल परिवहन का एक सरल साधन तो है ही, साथ ही यह पर्यावरण के संरक्षण में भी काफी योगदान दे सकती है.
अगर इससे जुड़ी शारीरिक और मानसिक सेहत से की जानकारी दें तो शोधों में पाया गया है कि रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग करना हमें मोटापे, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया आदि कई बीमारियों से बचा सकता है.
विश्व साइकिल दिवस का इतिहास
संयुक्त राष्ट्र (United Nations) महासभा ने 3 जून 2018 के दिन को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और तब से हर साल इसे दुनियाभर में आज के दिन सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन को मनाने का प्रस्ताव अमेरिका के मोंटगोमरी कॉलेज के प्रोफेसर लेस्जेक सिबिल्सकी ने याचिका के तौर पर दी थी. दरअसल, 1990 तक साइकिल का दौर काफी अच्छा था लेकिन धीरे-धीरे इसका महत्व घटता चला गया. दोबारा इसके महत्व को बताने के लिए विश्व साइकिल दिवस को मनाने पर विचार किया गया और इस दिन की घोषणा कर दी गई.
विश्व साइकिल दिवस का महत्व
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस दिवस को मनाने के पीछे सदस्य राज्यों को विभिन्न विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने और अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, उपराष्ट्रीय, क्षेत्रीय विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है. इसके अलावा, पैदल यात्री सुरक्षा और साइकिल चालन की सुरक्षा को भी बढ़ावा देना है. समाज के सभी लोगों के बीच साइकिल के इस्तेमाल को बढ़ावा देना और शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य कल्याण को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर साइकिल सवारी को प्रोत्साहित करना भी है.
हर साल 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। विश्व साइकिल दिवस मनाने के पीछे कई उद्देश्य और फायदे हैं। साइकिल हमारे पर्यावरण के लिए फायदेमंद हैं तो वहीं साइकिल चलाना सेहत के लिए भी लाभकारी है। ऐसे में साइकिल का हमारे जीवन में अहम स्थान है। अगर एक वाहन के तौर पर देखें तो भारतीय परिपेक्ष्य में कई लोग स्कूल, कॉलेज, से लेकर कार्यस्थल तक जाने के लिए साइकिल का इस्तेमाल करते हैं। यह पर्यावरण के लिए बहुत अच्छा साधन है। डीजल-पेट्रोल का दोहन कम होने के साथ ही शहर का प्रदूषण स्तर भी कम होता है। वहीं स्वस्थ रखने के लिए भी साइकिल का उपयोग किया जाता है। साइकिल चलाने से वजन कम करने से लेकर मांसपेशियों को मजबूती, अच्छा व्यायाम आदि हो जाता है। इसी तरह के कई फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि साइकिल दिवस मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई? पहली बार साइकिल दिवस कब मनाया गया और कहां मनाया गया? चलिए जानते हैं विश्व साइकिल दिवस के इतिहास के बारे में।
टिप्पणियाँ